
‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा कचहरी चौक, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
कटनी। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी (शहर) ने बुधवार को कचहरी चौक पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की। प्रदर्शन के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटनी के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना जरूरी है। मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने या निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। पार्टी ने मांग की कि वोट चोरी के आरोपों और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।
ज्ञापन में मतदाता सूची से हटाए गए नामों की समीक्षा कर पात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार दोबारा जोड़ने, नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने तथा शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने की मांग भी की गई। कांग्रेस ने कहा कि जांच में जानबूझकर की गई गड़बड़ी या लापरवाही प्रमाणित होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
पार्टी ने ज्ञापन को भारत निर्वाचन आयोग एवं संबंधित सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’, ‘वोट हमारा, अधिकार हमारा’ और ‘लोकतंत्र बचाओ, मताधिकार बचाओ’ जैसे नारे लगाए।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा,राकेश जैन कक्का,राजा जगवानी,राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता,अजय जैसवानी,राहुल होतवानी, रंजीत सिंह,दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, प्रशांत जयसवाल,इजराइल खान,विजय मंगल चौधरी,सचिन गर्ग,इरशाद खान,आफताब खान,श्याम पाहुजा अभिषेक शिवहरे, विनोद अहिरवार,रमेश अहिरवार,संदीप हांडा,राजेश चावरे,राजेश निषाद, इकलाख अहमद,कपिल पटेल,
