
कटनी। जय श्री महाकाल दुर्गा उत्सव समिति द्वारा नवरात्रि पर्व के अवसर पर पाहरुआ मंडी के पास इन्द्रा नगर चौराहा में भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। समिति द्वारा नवरात्रि के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को माता रानी की आराधना एवं दर्शन का अवसर प्रदान किया जाएगा।
आयोजन के तहत सप्तमी के अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान माता रानी के भजनों के साथ श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर होंगे। साथ ही माता दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित मनमोहक एवं आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी।
अष्टमी के दिन मां दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन होगा। इस अवसर पर दीपों से माता का दरबार सजाया जाएगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
समिति के अनुसार दशहरा के दिन भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद ग्यारहवें दिन माता रानी की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के जयकारों के बीच श्रद्धालु माता रानी को विदाई देंगे।
जय श्री महाकाल दुर्गा उत्सव समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से सभी धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
स्थान: पाहरुआ मंडी के पास, इन्द्रा नगर चौराहा
आयोजक: जय श्री महाकाल दुर्गा उत्सव समिति
