
पुरानी कचहरी से निकलेगा पैदल मार्च, विभिन्न बाजारों से होते हुए वापस पहुंचेगा निर्धारित स्थल
कटनी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कटनी कांग्रेस द्वारा बुधवार, 30 सितंबर को विरोध प्रदर्शन एवं पैदल मार्च आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे पुरानी कचहरी स्थित लक्ष्मीबाई स्मारक के पास से होगी।
जिला कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राणा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुरानी कचहरी में एकत्रित होने के बाद पैदल मार्च निकालेंगे। मार्च सुभाष चौक, गोल बाजार, सिल्वर टॉकीज, झंडा बाजार, सराफा बाजार, जैन मंदिर, रुई बाजार, कपड़ा बाजार होते हुए पुनः सुभाष चौक, थाना तिराहा और स्टेट बैंक मार्ग से पुरानी कचहरी पहुंचेगा।
कार्यक्रम के समापन चरण में पुरानी कचहरी पहुंचकर पुतला दहन एवं ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस की ओर से सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर एकत्रीकरण स्थल पहुंचने की अपील की गई है।
आयोजक: सुरेन्द्र कुमार राणा, जिला अध्यक्ष, IT सेल कटनी कांग्रेस.
