5 स्कूली वाहनों के चालान, ई-रिक्शा में सुरक्षा जाली लगाने के निर्देश
कटनी। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार को स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान कुछ ई-रिक्शा में बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक जाली नहीं लगी मिली। पुलिस ने संबंधित चालकों को जाली लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा निर्धारित यूनिफॉर्म और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। अभियान के दौरान 5 वाहनों के चालान किए गए।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाहनों में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह के आदेश पर की गई। टीम में आरआई अंजू लकड़ा, एसआई शशिभूषण दुबे, आरक्षक राजकुमार अहिरवार, आरक्षक दीपक सिंह एवं आरक्षक मंजय यादव शामिल रहे।
