स्थानीय लोगों की सूचना पर अस्पताल स्टाफ ने कराया भर्ती, उपचार जारी
कटनी। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को एक महिला ऊपरी बिल्डिंग से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की पहचान दुर्गा बंस्कार, पति संतोष बंस्कार, उम्र करीब 25 से 30 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, थाना माधवनगर के रूप में बताई गई है। बताया गया कि महिला अपने बीमार बच्चों के उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान वह ऊपरी बिल्डिंग से नीचे गिर गई।
घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने तत्काल महिला को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। फिलहाल महिला का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

