
कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि संघ का नववर्ष 2026 कैलेंडर विमोचन एवं कर्मचारी मिलन समारोह दिनांक 12 जनवरी को नवीन सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट कटनी में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप मिश्रा, श्रीमती ज्योति लिल्हारे एवं जिला संयोजक आदिम जाति विभाग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संघ द्वारा सेवानिवृत्त दिव्यांग शिक्षक श्री मार्तण्ड सिंह राजपूत को कर्मचारी हितैषी एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही संघ की ओर से सभी अतिथियों का शाल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
समस्त अतिथियों ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा कर्मचारियों की समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अजय गौतम, धर्मेंद्र राज, मनोज श्रीवास, मनोज दहिया, सौरभ सिंह, नीलेश पौराणिक, हरीश बेन, अजीमुद्दीन शाह, बाबूलाल अहिरवार, शत्रुघन, कमलेश पांडेय, प्रभु दयाल द्विवेदी, राजेश विश्वकर्मा, आशीष पटेल, शकुन उसरेठे, रत्ना ठाकुर, सतीश पटेल, अमृत लाल, बलराम सिंह, नकुल यादव, महेश अहीरवाल सहित अनेक कर्मचारी एवं महिला सदस्य उपस्थित रहे।
नोट : कटनी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरें एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे संवाददाता हेमंत सिंह – 9425829327


