
पदोन्नति में आरक्षण, सीपीसीटी अनिवार्यता समाप्त करने सहित विभिन्न कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर हुई चर्चा

जबलपुर। मध्य प्रदेश अजाक्स संघ की संभागीय बैठक 18 सितंबर को जबलपुर में संघ के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तेकाम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
अजाक्स संघ जिला शाखा कटनी के जिला महासचिव पूर्णेश उइके ने बताया कि बैठक में पदोन्नति में आरक्षण, सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त करने सहित कर्मचारियों से जुड़े अन्य विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में अंबेडकर विचारधारा से जुड़े जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन की दिशा में समाज को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अनारक्षित सीटों पर योग्य उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित मामले में मुकेश मौर्य की गिरफ्तारी शीघ्र होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर अजाक्स संघ जिला शाखा कटनी की ओर से प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का शाल, श्रीफल एवं बुके भेंट कर सम्मान किया गया।
अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बैठक के बाद अजाक्स संघ के पदाधिकारियों ने जबलपुर के गोंडवाना चौक रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय संयुक्त सचिव सोहन लाल चौधरी, जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे, संभागीय सचिव अरविंद पेंड्रो, तहसील अध्यक्ष बड़वारा जी.पी. वर्मा, तहसील अध्यक्ष बहोरीबंद बैसाखू रैदास, तिलक सिंह, जिला महासचिव गुमान सिंह ठाकुर, नरेश सिंह, महा सिंह, वरन सिंह, महिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष स्लीमनाबाद दिनेश झारिया, जिला महासचिव बलबीर सिंह, तहसील अध्यक्ष ढीमरखेड़ा सहनाम सिंह आरटे, जगत सिंह धुर्वे, जयपाल सिंह परस्ते, राजकुमार सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्य नारायण दाहिया, गावेंद्र उरैती, संतोष परस्ते सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
