
कटनी के NKJ इलेक्ट्रिक लोको शेड गेट के सामने आज उस समय हड़कंप मच गया, जब L&T कंपनी में कार्यरत लगभग 300 श्रमिकों ने काम बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी द्वारा उन्हें लंबे समय से उनके वैधानिक और श्रम अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

धरनारत मजदूरों ने बताया कि वे वर्ष 2021 से एल एंड टी कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई जरूरी सुविधाएं और भुगतान नहीं दिए गए हैं।
श्रमिकों की प्रमुख मांगें:
बेसिक रेट के अनुसार मजदूरी भत्तापीएफ (PF) सुविधामेडिकल फैसिलिटीओवरटाइम का भुगतान (4 घंटे अतिरिक्त काम कराया जाता है, पर भुगतान नहीं)बेसिक सेफ्टी सुविधाएंपिछले 5 वर्षों का बोनस लंबित8 माह से वेतन का भुगतान नहींनोटिस पे, टीए/डीए, हाइट अलाउंस
धरना देने वाले प्रमुख श्रमिकों में सुनील पटेल, संजय सिंह राजपूत, नीरज पटेल, राम नारायण यादव, लवकेश सिंह परिहार, सुमित पटेल, हरिपाल चौरसिया सहित अन्य मजदूर शामिल हैं।
श्रमिकों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो यह धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।
संबंधित अधिकारियों से की गई मांग:
श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर L&T कंपनी के अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग की है, जिनमें—
फेब्रिकेशन हेड फिलिप्स पंडियन,बीएसी विनोद सिंह,साइड इंचार्ज अनिमेष सिंह,रविंद्र सिंह।
कटनी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरों एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे :9425829327

