
कटनी। 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं जिला महासचिव अजाक्स ने जिलेवासियों एवं समस्त आदिवासी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जल, जंगल, जमीन के संरक्षण में सदैव तत्पर, प्रकृति के सच्चे सेवक आदिवासी भाई-बहनों को” विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति, जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को संजोए हुए है। समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस को आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
📢 विज्ञापन एवं समाचार प्रकाशन हेतु संपर्क करें
उड़ता तीर खबर में अपने विज्ञापन, शुभकामना संदेश एवं समाचार प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें।
📞 मोबाइल: 9425829327
उड़ता तीर खबर — आपकी खबर, आपकी आवाज।
