
कटनी।जिले में गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही निर्देशों के तहत बिलहरी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डहेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरणपुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 जनवरी 2026 को फरियादी द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
फरियादी ने बताया कि वह अपने घर के सामने बीड़ी के पत्ते बोरी में भर रहा था, तभी गांव का कुंवर पटेल मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर की ऊपरी मंजिल से पत्थर फेंका, जो चांदनी पटेल के सिर में लगा। गंभीर चोट लगने से चांदनी पटेल बेहोश हो गई, जिसे परिजन तत्काल चौकी लेकर पहुंचे और बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद पुलिस की कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कुंवर पटेल बडगांव मोड़ के पास खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर बडगांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।इनकी रही सराहनीय भूमिकाइस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, भारत विश्वकर्मा, आरक्षक सौरभ जैन, लव उपाध्याय, दिल्केश्वर सिंह, संदीप भलावी, विकास एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।
