
कांग्रेस नेताओं ने कहा— यह जीत जनता के विश्वास, लोकतंत्र और जनहित की राजनीति की ऐतिहासिक विजय, पूरे प्रदेश में बदलाव का स्पष्ट संकेत
कटनी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक एवं निर्णायक जीत के बाद कटनी शहर कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया, आतिशबाजी कर विजय का जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए इस जीत को लोकतंत्र, जनविश्वास और जनसेवा की राजनीति की विजय बताया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि दतिया की जनता ने अहंकार, जनविरोधी नीतियों और झूठे वादों को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम कांग्रेस की जनहितकारी सोच, विकास की राजनीति और संविधान के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने इसे आमजन की आकांक्षाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और कांग्रेस के निरंतर जनसंघर्ष की ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि यह जनादेश पूरे मध्यप्रदेश में सकारात्मक बदलाव का स्पष्ट संदेश देता है।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन की नई शुरुआत है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और समाज के हर वर्ग ने कांग्रेस की जनसेवा, जवाबदेही और विकास की विचारधारा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता की निष्ठा, समर्पण और अथक मेहनत का सम्मान है, जो संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।
दतिया में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच विजय उत्सव मनाया और पूरे उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के अटूट विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की राजनीति की विजय बताते हुए दतिया की जागरूक जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
विजय उत्सव में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, अंशु मिश्रा, मोसुफ अहमद बिट्टू, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, मंगल सिंह, मुन्ना कुशवाहा, माया चौधरी, रूपा तिवारी, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, शशि शेखर भारद्वाज, नारायण निषाद, गुलाम जाफर, प्रशांत जायसवाल, भूपेश जायसवाल, राकेश गुड्डू द्विवेदी, संदीप यादव, इजरायल खान, शशांक गुप्ता, अजय खटीक, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, रमेश अहिरवार, अजय कोल, घनश्याम पटेल, दुर्गावती कोल, कल्पना पाठक, विजय मंगल चौधरी, प्रशांत पांडे, इरशाद खान, सुशील जायसवाल, राजमणि तिवारी, सुरेन्द्र राणा, इमरान खान, दिलदार खान, हर्षित मिश्रा एवं साहिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
