सिंगरौली। सिंगरौली में 10 वर्षों से एक ही थाने में पदस्थ थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह का पुलिस मुख्यालय भोपाल तबादला होते ही पूरे शहर में जश्न का माहौल बन गया। टीआई के तबादले की खबर मिलते ही लोगों ने आतिशबाजी की, मिठाइयां बांटीं और इसे दीपावली की तरह मनाया। यह दृश्य अब पूरे जिले ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
