
जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गयाकटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा शुक्रवार को आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए और राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता से परिपूर्ण रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का जीवन सत्य, साहस, सामाजिक न्याय और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जिससे करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की जननायक छवि और आम जनता के हितों के लिए किया जा रहा उनका संघर्ष देश में भाईचारे, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, अजय जैसवानी, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, श्याम यादव, जितेंद्र बड़गैया, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, इकलाख अहमद, हर्षित मिश्रा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
