कटनी। शहर से कलेक्ट्रेट मार्ग की और जा रहे बाइक सवार युवक सड़क हादसे का हुआ शिकार आई गंभीर चोट, आज दिन सोमवार की सुबह को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अजय साहू (20 वर्ष) निवासी रोशन नगर के रूप में हुई है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार अजय साहू अपनी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP-21-MJ-2994 से कटनी शहर की ओर से कलेक्ट्रेट मार्ग की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एल एंड टी कंपनी के एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि अजय साहू सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। इसके अलावा उसके हाथ-पैरों में भी अंदरूनी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही
