कटनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 5 आरोपी दबोचे गए, वारदात में प्रयुक्त हथियार व मोटरसाइकिल जब्त
कटनी। थाना रीठी क्षेत्रांतर्गत पारधी डेरा में हुए जघन्य हत्याकांड के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने बिहार के पटना जिले से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना रीठी पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को फरियादिया डिजायन बाई ने सूचना दी थी कि ग्राम बूढ़ा ललितपुर निवासी पारधी समुदाय के कुछ लोगों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते उसके पति उधलतार पारधी को जबरन वाहन से उतारकर अपने साथ ले जाया गया और बेरहमी से हत्या कर शव को पहाड़ के नीचे गड्ढे में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 125/26 धारा 296, 140(1), 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की थी।घटना के बाद आरोपी पारधी डेरा सहित अज्ञात स्थानों पर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार दबिश देने के बावजूद आरोपियों का पता नहीं चल पा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिहार के पटना जिले में छिपे हुए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बिहार रवाना किया गया, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया।गिरफ्तार आरोपियों में महाराज पारधी, टन्नी पारधी, अर्जुन पारधी, ओकीन पारधी एवं सोहन पारधी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चाकू, 01 बका, 01 डंडा एवं 01 मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर कटनी लाया गया।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी रीठी निरीक्षक मोहम्मद शाहीद, उपनिरीक्षक दिनेश चौहान, विनोद पटेल, सर्जन जयचंद उइके, सर्जन सुशील प्रजापति, प्रधान आरक्षक राम पाठक, आरक्षक घनश्याम, नितेश दुबे, आयुष, विजय, ज्ञानेंद्र, शाहबाज, रजतकुमार, शुभम गौतम एवं अमित श्रीपाल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत हुआ है।
