Lime City International School के विद्यार्थियों ने किया यातायात थाना कटनी का शैक्षणिक भ्रमण
कटनी | दिनांक: 13 अप्रैल 2026सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से Lime City International School, झिंझरी के छात्र-छात्राओं ने यातायात थाना कटनी का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस दौरान बच्चों ने थाने में नवनिर्मित “ट्रैफिक पाठशाला” एवं “सिम्युलेटर कक्ष” का अवलोकन किया। सिम्युलेटर के माध्यम से बच्चों ने बिना सड़क पर उतरे सुरक्षित वातावरण में वाहन चलाने का वर्चुअल अनुभव प्राप्त किया और यातायात संकेतों की जानकारी बारीकी से समझी।

यातायात थाना प्रभारी Rahul Pandey ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को खेल-खेल में मनोरंजक तरीके से यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाएं भी रखीं, जिनका समाधान थाना प्रभारी द्वारा आत्मीयता से किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य नौनिहालों को जिम्मेदार नागरिक बनाना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रति जागरूक करना है।
