

कटनी।झिंझरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत साइना मोड़ के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बस को ओवरटेक करने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार दो युवक हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार युवक बस को ओवरटेक कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक फिसल गई। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक सुबेदार राहुल पांडे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृतक एवं घायल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कटनी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरें एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे संवाददाता हेमन्त सिंह।

