
कटनी। बहोरीबंद से कटनी की ओर आ रही यात्री बस “शुभ लक्ष्मी” (श्याम कृपा के नंबर पर संचालित) रविवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना कनकी और बडखेरा के बीच हुई, जहां तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार दर्जनों से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बस में सवार यात्री अवदेश लोधी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बस चालक शराब के नशे में था और अत्यधिक तेज गति से बस चला रहा था। यात्रियों द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद चालक ने वाहन की रफ्तार कम नहीं की, जिससे बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में फंसे यात्रियों को स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं चालक की मेडिकल जांच कराए जाने की भी चर्चा है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यदि चालक नशे में पाया जाता है तो उसके साथ-साथ बस संचालन से जुड़े जिम्मेदार लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घायलों की सूची (प्राप्त जानकारी अनुसार)
01-सुक्कू बाई (60)
02-रामेश्वर पटेल, बिलहरीईशारदीन (27)
03– रामेश्वर, सतनारामेश्वर पटेल (70)
04– ग्राम पंचायत बड़खेरासनमती लोधी (33)
05– नारायण, बड़खेराराखेन्द्र उपाध्याय (58)
06– रामप्रताप, अंडिया पिपरियापूनिया बंसोर (50)
07– पति, पहरुआकमला बाई (32)
08– सुरेन्द्र कोल, पहरुआसिंगार बंसोर (10)
09– सुरेश, बड़खेरादीपांशु लोधी (04)
10– नारायण, बड़खेरासुरेश बंसोर / बसंती (34)
11– बड़खेराशीतल चौधरी (26)
12– सन्तु, पटोरियाअमर सिंह लोधी / गरवारी चौधरी (60)
13मीना चौधरी (26)
14– मन्नू, बिलहरीसविता उर्फ चौधरी (22)
15– पटोरीप्रियंका चौधरी (24)
16– शिवम, पटोरी
