कटनी।माधव नगर थाना अंतर्गत नीवर चौकी में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के दौरान नीवर चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर पुलिस स्टाफ एवं उपस्थित नागरिकों ने संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

