कटनी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत कटनी परिसर में गरिमामय ध्वज आरोहन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रमेश मेहरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, जिला सदस्य श्री अजय गोटिया एवं विधायक प्रतिनिधि श्री अजय मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। ध्वज आरोहन के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ध्वज आरोहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कटनी जिले वासियो को एवं देश वासियो को 77 वां गणतंत्र दिवस की उड़तातीर खबर परिवार की और हार्दिक शुभकामनायें
