संवाददाता : हेमन्त सिंह
बरही | 25 जनवरी 2026पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 25.01.2026 को थाना बरही पुलिस द्वारा देहात भ्रमण के दौरान ग्राम कुठिया, महगवां बिछुआ टोला के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए नीले रंग का सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर–ट्रॉली पकड़ा गया।
जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर–ट्रॉली में लोड रेत के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। अवैध रेत परिवहन पाए जाने पर वाहन को समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर जप्त किया गया तथा सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा किया गया।
पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विशेष भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौबे, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक दिनेश गौतम, आरक्षक 701 विवेक श्रीवास्तव एवं आरक्षक 781 विवेक यादव की सराहनीय भूमिका रही।
बरही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
