जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के अध्यक्ष अमित शुक्ला द्वारा वार्ड-वार्ड जाकर संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है तथा वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है।




इस संगठनात्मक अभियान में महिलाओं, युवाओं और कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से जोड़ा जा रहा है। बैठकों के दौरान कांग्रेस की नीति-रीति, विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने बताया कि यह संगठन निर्माण कार्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार किया जा रहा है, ताकि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित हो।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन आने वाले समय में जनता की आवाज़ को और मजबूती से उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
जय जय कांग्रेस, जय जय कांग्रेस, जय जय कांग्रेस।—अमित शुक्लाअध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटीकटनी शहर
