कटनी जिले के वेंकट वार्ड की पार्षद बीना संजू बेनर्जी ने जबलपुर स्थित बेनर्जी हाउस पहुंचकर अपने परिवार के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर पार्षद बीना संजू बेनर्जी ने दोनों नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।मुलाकात के दौरान कटनी जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों तथा आगामी प्रस्तावित विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पार्षद बीना संजू बेनर्जी ने अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं और शेष विकास कार्यों से दोनों नेताओं को अवगत कराया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्वासन दिया कि प्रदेश में भाजपा सरकार विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कटनी जिले के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पार्षद बीना संजू बेनर्जी के बहनोई भी बताए जाते हैं।
वहीं यह भी चर्चा है कि आगामी दो महीनों के भीतर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव कटनी जिले के दौरे पर आ सकते हैं और पार्षद बीना संजू बेनर्जी के निवास पर भी आगमन संभव है।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,पूर्व सांसद वर्तमान में पी डब्लू डी मंत्री राकेश सिंह,वेंकट वार्ड पार्षद बीना संजू बेनर्जी सहित बेनर्जी परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
