जबलपुर। गवर्नमेंट हॉस्पिटल के पीछे स्थित सिविल लाइन ग्राउंड में 13वें ऑल ब्रीड ओपन डॉग शो का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इस डॉग शो में प्रदेशभर से 134 विभिन्न नस्लों के डॉग्स ने भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डॉग्स को कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री, नानाजी देशमुख वेटरिनरी साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर की ओर से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कटनी के सामाजिक कार्यकर्ता एवं डॉग लवर शुभ प्रकाश मिश्र के डॉगी ‘मैंगो’ ने विशेष उपलब्धि हासिल की।
सेंट बर्नार्ड नस्ल के मैंगो को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर Best of Breed (BOB) का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जिससे कटनी जिले का नाम रोशन हुआ।
