कटनी | शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही
कटनी शहर के प्रमुख मार्ग जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क चौड़ीकरण के तहत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 26 अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण हटाने के निर्देश के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई।
कार्यवाही के समय कुछ अतिक्रमणकारियों ने जेसीबी मशीन के सामने आकर खड़े होकर बाधा डालने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती और सतर्कता के चलते उनका यह प्रयास विफल रहा। मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्रवाई जारी रखी।
यह कार्यवाही घंटाघर मार्ग से लेकर जगन्नाथ मंदिर मार्ग तक की गई, जिससे सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि शहर के विकास और यातायात सुगमता के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है और आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
