अब तक 13 आवेदकों की समस्याओं की कलेक्टर कर चुके सुनवाई
कटनी।आमजन को संवेदनशील और जनोन्मुखी प्रशासन मुहैया कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी आज मंगलवार को विकासखंड बहोरीबंद आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे।
कलेक्टर श्री तिवारी पूरी गंभीरता और संजीदगी से लोगों की समस्याएं सुन रहे । अब तक 13 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर कलेक्टर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दे चुके हैं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी निगमायुक्त हरसिमरनप्रीत कौर ,एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और विकासखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं।
बहोरीबंद में जनसुनवाई का आयोजन अभी जारी है
