कटनी।शहर में खेल और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रॉयल जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस आयोजन में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों का भी भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलापंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी विधायक संदीप जायसवाल सहित रॉयल जैन सोशल ग्रुप के प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना की सराहना की और आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
रोमांचक फाइनल मुकाबलाटूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नयन एंड पारस पैंथर्स एवं समता सरोवर टीम के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। दर्शकों की तालियों और उत्साह के बीच खेले गए इस मुकाबले में नयन एंड पारस पैंथर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समता सरोवर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
टीम के कप्तान नयन जैन ने निर्णायक क्षणों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं टीम ऑनर द्वारा लगाए गए विजयी सिक्स ने टीम को जीत दिलाकर मैदान को तालियों से गूंजा दिया।सेमीफाइनल में आदित्य जैन का धमाकेदार प्रदर्शनइससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नयन की टीम की ओर से आदित्य जैन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रनों की शानदार पारी खेली,जिसके दम पर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
अतिथियों ने की सराहनामुख्य अतिथियों एवं आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाते हैं। रॉयल जैन सोशल ग्रुप के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर करने की बात कही।
