कैमोर।आज के दौर में जहाँ ईमानदारी दुर्लभ होती जा रही है, वहीं कैमोर क्षेत्र के एक मजदूर ने अपनी सच्चाई और नेकदिल व्यवहार से पूरे नगर का दिल जीत लिया। यह सराहनीय घटना कैमोर के वार्ड क्रमांक 14, अमरैयापार की है, जहाँ एक मजदूर ने ₹27 हजार नकद और मंगलसूत्र से भरा पर्स उसके असली मालिक को लौटाकर मानवता की मिसाल पेश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरैयापार निवासी मोहन रजक के घर में इन दिनों भवन निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान उनका ₹27,000 नकद से भरा पर्स एवं एक मंगलसूत्र कहीं गिर गया। यह पर्स निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे अमरैया गांव निवासी सुनील सेन को मिला।
जब सुनील सेन को यह ज्ञात हुआ कि पर्स और मंगलसूत्र मोहन रजक का है, तो उन्होंने बिना किसी लालच के तत्काल ईमानदारी का परिचय देते हुए पूरा सामान सुरक्षित रूप से उन्हें लौटा दिया। पर्स और मंगलसूत्र वापस पाकर मोहन रजक की आँखों में खुशी और राहत साफ झलक उठी।
नगर में हो रही सराहना—
मजदूर सुनील सेन की इस ईमानदारी की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे लोग ही समाज की असली रीढ़ होते हैं, जिनके कारण आज भी इंसानियत और भरोसा कायम है। कैमोर नगर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
सुनील सिंगोतेमीडिया प्रभारी – कैमोर पत्रकार संघ
नोट : कटनी जिले की हर छोटी बड़ी खबरों एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे संवाददाता हेमन्त सिंह -9425829227
