
कटनी।समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले के किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बारदाना की कमी और समय पर स्लॉट बुकिंग न होने के कारण कई किसान अपनी धान की तौल और खरीदी दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। इसी समस्या को लेकर आज सोमवार, 19 जनवरी 2026 को जिले के ग्राम बखलेटा एवं ग्राम बिलहरी के किसान कटनी कलेक्टर कार्यालय पहुँचे और कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर राहत की मांग की।
किसानों ने बताया कि समर्थन मूल्य उपार्जन केंद्र बखलेटा (केंद्र कोड 2342048 एवं 3942255) में किसानों की स्लॉट अवधि 13 जनवरी 2026 को समाप्त हो चुकी है, जबकि बारदाना उपलब्ध न होने के कारण अब तक धान की तौल नहीं हो पाई है। इससे किसानों की मेहनत की फसल केंद्रों में पड़ी हुई है और खरीदी दर्ज नहीं हो सकी है।
बारदाना नहीं, खरीदी ठपकिसानों का कहना है कि उपार्जन केंद्रों पर लंबे समय से बारदाना की कमी बनी हुई है। इसके कारण धान तौल प्रक्रिया बाधित है और स्लॉट समाप्त होने के बावजूद किसान विवश होकर इंतजार कर रहे हैं। खरीदी की अंतिम तिथि नजदीक होने से किसानों में भारी चिंता व्याप्त है।

9 किसान पहुँचे कलेक्टर कार्यालय
रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम बखलेटा से कुल 9 किसान कलेक्टर कार्यालय पहुँचे, जिनमेंसकून बाई, मदन लाल चौधरी, भागवत सिंह लोधी, आशाराम शिवहरे, काशीराम शिवहरे, अर्जुन सिंह, जयप्रकाश पटेल, रत्ना लोधी एवं थूनती बाई शामिल हैं।किसानों ने प्रशासन को अवगत कराया कि समय रहते समाधान न हुआ तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

ग्राम बिलहरी से पहुँचे 23 किसनो ने भी बतलाया की ग्राम बिलहरी के धान केंद्र में भी हालात गंभीर
इसी प्रकार ग्राम बिलहरी स्थित उपार्जन केंद्र श्री कृष्णा वेयरहाउस (केंद्र कोड 59342250) में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। यहां 23 किसानों की धान तौल और खरीदी केवल बारदाना के अभाव में नहीं हो सकी है। इन किसानों की स्लॉट अवधि 31 दिसंबर 2025 से 12 जनवरी 2026 के बीच समाप्त हो चुकी है, जिससे किसानों का धान केंद्र में पड़ा हुआ है।
किसानों की प्रमुख मांगें..
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि—
जिन किसानों की स्लॉट अवधि समाप्त हो चुकी है, उनकी स्लॉट बुकिंग अवधि तत्काल बढ़ाई जाएउपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना शीघ्र भेजा जाएधान की तौल एवं खरीदी दर्ज कर किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिया जाए।
नोट : कटनी जिले की हर छोटी बड़ी खबरों एवं विज्ञापन के संपर्क करे संवाददाता हेमन्त सिंह – 9425829327

