
कटनी। सेवा भारती जिला कटनी के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन के उद्देश्य से जिले में निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत गोल्डन सिटी रबर फैक्ट्री रोड, कटनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर अमित साहू, अमित कनकने, भगवान दास सिंह राठौर, रवि नायक, पुनीत नगरिया, अर्जित खरे, प्रीतेश बिलैया, राजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सेवा भारती के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनकी नियमित देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।
सेवा भारती के सदस्यों ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है। सेवा भारती द्वारा जिले में आगे भी इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही गई।
