
कटनी, 19 अगस्त 2026। छात्र अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर NSUI द्वारा आयोजितछात्र अधिकारों और विभिन्न मांगों को लेकर NSUI द्वारा आयोजित “छात्र अधिकार पैदल मार्च” बुधवार को कचहरी चौक पहुंचकर सम्पन्न हुआ। यह पैदल मार्च NSUI मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बुधवार को कचहरी चौक पहुंचकर सम्पन्न हुआ। यह पैदल मार्च NSUI मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

पैदल मार्च की शुरुआत गणेश चौक से हुई। इसके बाद छात्र स्टेशन चौराहा, सुभाष चौक और थाना तिराहा होते हुए कचहरी चौक पहुंचे। कचहरी चौक में छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया गया।
मार्च में NSUI जिलाध्यक्ष दिव्यांशु (अंशु मिश्रा), NSUI अध्यक्ष अजय खटीक,युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया तथा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नारायण निषाद सहित NSUI एवं कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों की ओर से प्रदेश में प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराए जाने, कटनी में स्वीकृत PPP मॉडल के मेडिकल कॉलेज के स्थान पर शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने, कटनी में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं लॉ कॉलेज की स्थापना तथा लीड तिलक कॉलेज, कटनी को ऑटोनॉमस (स्वायत्त) किए जाने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं।
NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। पैदल मार्च के दौरान छात्रों में उत्साह नजर आया और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विशेष रूप से आज के छात्र अधिकार पैदल मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की और छात्र हितों से जुड़ी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। छात्रों की उल्लेखनीय भागीदारी ने मार्च को मजबूती प्रदान की।
