
First Mayor Vijendra Mishra ‘Raja Bhaiya’ Organized New Year Gathering
कटनी।नव वर्ष के पावन अवसर पर प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्रा उर्फ राजा भैया द्वारा कटनी–पन्ना मोड़ स्थित आवास पर नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पारिवारिक एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें भजन संध्या का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया।कार्यक्रम में जगत प्रकाश मिश्रा, जय प्रकाश मिश्र, वेद प्रकाश मिश्रा, शुभ प्रकाश मिश्रा एवं कुशल मिश्रा सहित परिवारजन एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
