
छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय के विरोध में शाम 6:30 बजे सुभाष चौक पर जुटेंगे कांग्रेसजन, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग…
कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर), कटनी द्वारा आज 25 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे सुभाष चौक पर NEET एवं CBSE परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं, छात्रों के साथ हुए अन्याय और बर्बर हमलों के विरोध में कैंडललाइट मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार यह कार्यक्रम देशभर के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा न्याय की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा साथियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों एवं शहरवासियों से अपील की है कि वे आज शाम 6:30 बजे सुभाष चौक पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लोकतांत्रिक कैंडललाइट मार्च एवं सत्याग्रह में शामिल हों।
