
कटनी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी के निर्देशन एवं प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री चंचलेश व्यास के आह्वान पर चलाए जा रहे “सोशल मीडिया वारियर्स अभियान” के अंतर्गत आज कटनी शहर एवं ग्रामीण प्रभार जिले में सोशल मीडिया अभ्यर्थियों के इंटरव्यू आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को डिजिटल माध्यमों पर अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा। इस दौरान कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी भूमिका, अनुभव, सोशल मीडिया की समझ तथा संगठन के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, कटनी सोशल मीडिया प्रभारी विवेक भोसले, सोशल मीडिया विभाग कटनी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, हर्षित मिश्रा सहित सोशल मीडिया विभाग की पूरी टीम एवं कांग्रेस परिवार के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरूकता का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में प्रशिक्षित और समर्पित सोशल मीडिया वारियर्स संगठन की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
