filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;
कटनी। शहर के व्यस्ततम माधवनगर गेट ट्रैफिक पॉइंट पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह लापरवाह नजर आ रही है। ट्रैफिक सिग्नल लगे होने के बावजूद भारी वाहन खुलेआम शहर के भीतर प्रवेश कर रहे हैं, जबकि मौके पर कोई भी ट्रैफिक कर्मी मौजूद नहीं दिखाई दिया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है।

शुक्रवार शाम माधवनगर गेट चौराहे पर नो-एंट्री समय के दौरान भारी मालवाहक ट्रक और अन्य वाहन बेधड़क गुजरते नजर आए। वहीं दोपहिया वाहन चालक भी नियमों की अनदेखी करते दिखाई दिए। ट्रैफिक सिग्नल चालू होने के बावजूद यातायात को नियंत्रित करने के लिए कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, जिसके कारण चौराहे पर अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट पर अक्सर भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा निगरानी नहीं की जाती। इससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। खासकर शाम के समय बाजार और स्कूल-कॉलेज क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नागरिकों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि माधवनगर गेट जैसे संवेदनशील ट्रैफिक पॉइंट पर नियमित रूप से ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाए तथा नो-एंट्री और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
