Skip to content
Udtateerkhabar

Primary Menu
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनितिक
  • मध्य प्रदेश
    • कटनी
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • राशिफल
  • एंटरटेनमेंट
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • बहोरीबंद में खेत की तार में फंसा भालू:
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

बहोरीबंद में खेत की तार में फंसा भालू:

कैलवारा कलां में तेंदुआ के पगमार्क से दहशत, शहर से सटे गांवों में अलर्ट , बहोरीबंद में खेत की तार में फंसा भालू, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
Hemant Singh Thakur जनवरी 6, 2026 1 minute read
6

कटनी। शहर से सटे ग्राम कैलवारा कलां में तेंदुआ के पगमार्क मिलने से हड़कंप मच गया है। मैहर रोड क्षेत्र में तेंदुआ की मौजूदगी की आशंका के चलते आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तेंदुआ को देखे जाने का दावा भी किया है, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर सक्रिय हो गई है।

जानकारी के अनुसार कैलवारा कलां के पास तेंदुआ के ताज़ा पगमार्क मिले हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मुनादी कराते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी। विभाग ने लोगों को दिन और रात में अकेले जंगल या खेत की ओर न जाने की सलाह दी है। पगमार्क के आधार पर तेंदुआ की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। तेंदुआ की आशंका के चलते चाका, लमतरा, घंघरीकला, खम्हरिया, मदनपुरा, पटवारा, पूंछी, करहिया और पठरा सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं, वहीं बच्चे भी दहशत में हैं।

खेत की फेंसिंग में फंसा भालू, इलाज के बाद सुरक्षित भेजा गया जू इधर बहोरीबंद क्षेत्र अंतर्गत बाकल के पास खम्हरिया गांव में एक भालू खेत में लगी कांटेदार तार की फेंसिंग में फंस गया। भालू के फंसे होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग के बहोरीबंद रेंजर देवेश गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जबलपुर से आए पशु चिकित्सक डॉ. अमोल रोकड़े और उनकी टीम ने भालू को ट्रैंक्यूलाइज कर चोटों का उपचार किया। रेस्क्यू के बाद भालू को मुकुंदपुर जू भेजा गया, जहां वह अब सुरक्षित और स्वस्थ है।

वन विभाग के अनुसार भालू की उम्र करीब 8 से 10 माह बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भालू शहद की तलाश में गांव की ओर आया था और इसी दौरान खेत की तार में फंस गया।

About The Author

Hemant Singh Thakur

See author's posts

Post Views: 24

Post navigation

Previous: युवा संगम के बेहतर आयोजन के लिए रोजगार आयुक्‍त ने की, कलेक्‍टर श्री तिवारी की प्रशंसा:
Next: बच्छौली–देवरी हटाई मार्ग की बदहाल स्थिति पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा:

Related Stories

539964
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता

Hemant Singh Thakur अगस्त 29, 2026 0
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
534575
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0

Recent Posts

  • अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता
  • कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर
  • काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता
  • राखी बांधते ही निहू ने कहा- भैया अनमोल, अब लड़ाई बंद!… अनमोल बोला- पहले मिठाई खिलाओ, फिर वादा करूंगा
  • रिश्तों की डोर में बंधा अटूट प्यार, भाई-बहन के स्नेह का पर्व है रक्षाबंधन

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026

Categories

  • Uncategorized
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मध्य प्रदेश
  • राजनितिक
  • राशिफल
  • विदेश
  • स्पोर्ट्स

You may have missed

539964
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता

Hemant Singh Thakur अगस्त 29, 2026 0
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
534575
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
535064
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

राखी बांधते ही निहू ने कहा- भैया अनमोल, अब लड़ाई बंद!… अनमोल बोला- पहले मिठाई खिलाओ, फिर वादा करूंगा

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
Copyright 2026 © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.