कटनी।आज वार्ड कांग्रेस कमेटी गठन कार्यक्रम के अंतर्गत रामकृष्ण परमहंस वार्ड का दौरा किया गया। इस अवसर पर वार्ड में सर्वसम्मति से वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें 25 सदस्यों का चयन किया गया। नवनिर्वाचित वार्ड अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष त्रिवेंद्र यादव, संदीप सिंह हांडा, रतना सुरेन्द्र यादव, विनीत जायसवाल, भोला यादव, सुरेश विश्वकर्मा, अख्तर अली, तैयब अली, ज्वैल माशी, राजकुमार गुप्ता एवं स्वामीशरण तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
