

कटनी।पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक संचालित सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज 13 जनवरी 2026 को यातायात पुलिस कटनी द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र शर्मा, जिला सत्र न्यायाधीश श्री संजय गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जय प्रताप चडार, विशेष न्यायाधीश श्री मित्तल एवं फैमिली कोर्ट न्यायाधीश श्री भास्कर यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित वाहन चलाने वाले बाइक व कार चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चालकों को यातायात नियमों की समझाइश दी गई तथा उन्हें हेलमेट प्रदाय कर भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात श्री राहुल पाण्डेय, सूबेदार सोनम उईके, सुरेन्द्र सिंह, दीप गौतम, मंजय यादव, राजकुमार सहित अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अमित शुक्ला, श्री प्रमोद मिश्रा, श्री संतोष परोहा, श्री राजेश लखेरा, श्री सुरेश पाण्डेय, श्री हेमंत श्रीवास्तव एवं श्री राजकुमार तिवारी उपस्थित रहे।
नोट : कटनी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरें एवं विज्ञानपन हेतु संपर्क करे संवाददाता हेमंत सिंह 9425829327

