






कटनी।शहर के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर परम पूज्य कथा व्यास श्री इंद्रेश उपाध्याय महाराज जी की विधिवत आरती कर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाराज श्री के श्रीमुख से प्रवाहित अमृतमयी श्रीमद्भागवत कथा ने संपूर्ण वातावरण को भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया। कथा श्रवण के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति-रस में सराबोर नजर आए।
प्रभु स्मरण से ओतप्रोत इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर “हरि नाम” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं के मन भावविभोर हो उठे। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का विशेष संचार देखने को मिला।
