
कटनी : नगर में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से रॉयल जैन ग्रुप के तत्वावधान में सत्कार गार्डन में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया।

आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा , ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजू शर्मा , जैन समाजसेवी राजू जैन , सौम्या रंधेलिया, राकेश जैन काका एवं अजीत जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना की प्रशंसा की।इस प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन अंकित जैन, आकेत जैन, राजू जैन (रेडिमेड वाले) सहित रॉयल जैन ग्रुप के सभी सदस्यों के सहयोग से किया गया। आयोजन समिति द्वारा मैदान की उत्कृष्ट व्यवस्था, अनुशासन और खेल संचालन की सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को नशा एवं कुरीतियों से दूर रखते हुए अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करते हैं। उन्होंने रॉयल जैन ग्रुप के इस प्रयास को समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक बताया।नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक जी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। यह आयोजन क्षेत्र में खेल उत्साह को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।
नोट : कटनी जिले की हर छोटी बड़ी खबरों एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे संवाददाता हेमन्त सिंह :9425829327
