
कटनी। 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (NRSM) के अंतर्गत एनएचएआई के परियोजना निदेशक आनंद प्रसाद, सतना के निर्देशानुसार एनएचएआई वे-साइड अमेनिटीज (WSA), कटनी में सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन वाले बैनर एवं पोस्टर लगाए गए। साथ ही रोड सेफ्टी सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया, जहाँ सड़क उपयोगकर्ताओं ने जागरूकता संदेशों के साथ फोटो खिंचवाकर अभियान की सराहना की।

भोजन हेतु रुके ट्रक चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई, जिसमें सुरक्षित गति, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के उपयोग तथा सावधानीपूर्वक वाहन संचालन पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, कार्यक्रम के अंतर्गत ट्रकों एवं अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टिव स्टीकर लगाए गए, जिससे रात्रिकालीन समय में वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके।
इस जागरूकता कार्यक्रम में एनएचएआई के कॉरिडोर मैनेजर कुंदन गौतम, सीआरओ मनीष पांडेय, सेफ्टी मैनेजर सौरव, सेफ्टी ऑफिसर राकेश, रूट ऑफिसर अजीत झा सहित पंकज चौधरी, अमन ठाकुर, अमरेन्द्र सिंह, आदर्श त्रिपाठी एवं त्रिपुरारे पांडेय सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
उक्त जागरूकता अभियान को सड़क उपयोगकर्ताओं का सकारात्मक सहयोग मिला और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
नोट : कटनी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरें एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें संवाददाता हेमंत सिंह- 9425829327

