कटनी जिले के ढीमरखेड़ा थाना में एक अनोखी पहल देख लोगों में भारी उत्साह लोगों को इस चौपाल के माध्यम से सारी पुलिस से संबंधित जानकारी प्राप्त हो रही है ग्रामीणों को कई कठिन कार्य में बाधा से बचने पुलिस की इस पहल एक नया संदेश दे रही है ।ढीमरखेड़ा थाना के कर्मियों के द्वारा हमेशा ऐसे नित नई नई बातों को आमजन के सामने लाया जाता है ।
पुलिस अधीक्षक श्रीमान अभिनव विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में एस डी ओ पी स्लीमनाबाद श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा श्री सुरेश चौधरी उनकी टीम ए एस आई विजेंद्र तिवारी संतोष विश्वकर्मा आरक्षक रंजीत, गंधर्व के द्वारा ग्राम ढीमरखेड़ा के खैर माता मंदिर प्रांगण की पुरानी बस्ती के ग्रामीणों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया एवं ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गई ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए गए ग्रामीणों को साइबर संबंधी अपराधों की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई एवं छोटे बच्चे बच्चियों को सुरक्षित स्कूल लाने जाने संबंधी जानकारी दी गई सभी ग्रामीणों को पुलिस की या पहल बहुत पसंद आई है ।
ग्रामीणों के द्वारा पुलिस की इस नई पहल बहुत ही पसंद आई ।कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा यह अनोखी पहल चलाई जा रही है जिसका जिसका लाभ कटनी जिला के संपूर्ण ग्रामों को प्राप्त हो रहा है पुलिस की अनोखी पहल से सभी ग्रामीण जागरुक हो रहे है। और बहुत खुश है ।
