
स्लीमनाबाद में रविवार को अखिल भारतीय असाटी (वश्य) समाज महासभा के तत्वावधान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री राकेश सिंह आमंत्रित रहे, जबकि बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विनय असाटी को सर्वसम्मति से नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।
वहीं सुनील (मंचु) असाटी को अध्यक्ष, जबलपुर समिति के पद पर नियुक्त किया गया।समारोह में समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
