प्रदेश भर में आज नर्मदा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी क्रम में कटनी जिले में भी धार्मिक और सामाजिक आयोजनों की धूम देखने को मिल रही है। जिला चिकित्सालय रोड स्थित शंकर जी के मंदिर के सामने नीरज वर्मा द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रसाद ग्रहण करने उमड़ रही है। आयोजन में शहर के वरिष्ठ पत्रकार भी सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त हुई है। नीरज वर्मा द्वारा आमजन से आग्रह किया जा रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।
इस बृहद कार्यक्रम में नीरज वर्मा के साथ वरिष्ठ पत्रकार प्रेम सिंह, प्रकाश पटेल तथा सहयोगी शारद यादव, विजय उपाध्याय, शिब्बू गुप्ता, लकी नौगरैया, रजनीश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन में भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
