केवलारी, संदीप कॉलोनी बरही निवासी 10 वर्षीय बालक दिव्यराज सिंह चंदेल दिनांक 4 जनवरी 2026, रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे घर से लापता हो गया था। बालक की कुशल वापसी के लिए परिजन, पुलिस प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधि, नगरवासी, परिचितजन एवं सामाजिक संगठनों द्वारा दिन-रात निरंतर प्रयास किए गए।
इस गंभीर मामले को लेकर श्री राजपूत करणी सेना सहित राजपूत समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, बरही थाना प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। सभी के संयुक्त प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया और बालक दिव्यराज सिंह चंदेल सकुशल बरामद किया गया। इस मानवीय कार्य के लिए समस्त जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, रेलवे सुरक्षा बल, सामाजिक संगठनों एवं सहयोगी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
विशेष रूप से मोहित ऊर्मलिया जी का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिन्होंने कटनी रेलवे स्टेशन पर बालक को देखा, तत्परता दिखाते हुए उसे रेलवे थाना प्रभारी को सौंपा तथा परिजनों को सूचना दी। उनके इस संवेदनशील एवं सराहनीय कार्य के लिए सभी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज के पदाधिकारियों में विपिन प्रताप सिंह बघेल की ओर से बालक के संबंध में सूचना देने वाले को ₹5000 का इनाम देने की घोषणा की गई है, जिसे शीघ्र ही सभी की उपस्थिति में संबंधित व्यक्ति को प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना कटनी इकाई से सूर्यपाल सिंह सोलंकी (जिला अध्यक्ष), शैलेंद्र सिंह बघेल (संभागीय प्रवक्ता), सुरजीत सिंह सोलंकी (संभागीय मीडिया प्रभारी), राजेंद्र सिंह बघेल, मुकेश सिंह, बिज्जू सिंह, प्रकाश सिंह, हरिओम सिंह चंदेल, इंद्रजीत सिंह बुंदेला, अजय सिंह गौतम, अवधेश सिंह गुड्डू, अजय सिंह इटौरा की उपस्थिति में रेलवे थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बालक दिव्यराज सिंह को उनके चाचा प्रकाश सिंह को सकुशल सौंपा। यह घटना समाज की एकजुटता, प्रशासन की संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण है।
