
कटनी। संस्कार भारती जिला इकाई कटनी द्वारा भरत मुनि स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार 08 फरवरी 2026 को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक बुंदेली लोकनृत्य ने मंच पर ऐसी सांस्कृतिक छटा बिखेरी कि पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा।

कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, तालमेल और ऊर्जा के साथ नृत्य की प्रस्तुति देकर यह साबित कर दिया कि विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि संस्कृति संरक्षण में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बुंदेली लोकसंस्कृति पर आधारित इस नृत्य ने दर्शकों को मध्यप्रदेश की समृद्ध परंपराओं से जोड़ते हुए भारतीय संस्कृति की झलक मंच पर जीवंत कर दी।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों विद्या, बसु, अंश, नैतिक, लक्ष्य, तपस्या, सुबह, चंचल, शुभा पटेल, रौनक एवं समास ने सामूहिक रूप से प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुति में लोकनृत्य की पारंपरिक शैली, भाव-भंगिमा और लयबद्धता साफ झलक रही थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
कार्यक्रम की तैयारी विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती अंकित अंकुर दुबे (टीजीटी साइंस) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। वहीं विद्यालय की अंशिका मैडम ने बच्चों को लगातार अभ्यास कराकर उन्हें मंच तक पहुंचाने में विशेष योगदान दिया। शिक्षकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत के कारण प्रस्तुति अत्यंत प्रभावशाली और यादगार बन सकी।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्कार भारती के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने महर्षि विद्या मंदिर की सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों में संस्कार, संस्कृति और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भरत मुनि जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय नाट्य परंपरा एवं लोकसंस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास साबित हुआ, जिसमें महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों की प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
