
रिपोर्टर – हेमंत सिंहकटनी।कटनी एनकेजे स्थित इलेक्ट्रिक एलएंडटी (L&T) लोको शेड में विगत कई दिनों से हड़ताल पर बैठे श्रमिकों ने गुरुवार सुबह अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च की शुरुआत की। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी अधिकारियों द्वारा पूर्व में 18 जनवरी तक उनकी मांगों पर सुनवाई एवं निराकरण का मौखिक आश्वासन दिया गया था, लेकिन पिछले पांच वर्षों से उन्हें इसी प्रकार केवल मौखिक और झूठे आश्वासन ही दिए जाते रहे हैं।

इसी के विरोध में गुरुवार सुबह लगभग 300 से 350 श्रमिकों ने काम बंद हड़ताल के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए शांतिपूर्ण पैदल मार्च प्रारंभ किया। श्रमिक एलएंडटी इलेक्ट्रिक लोको शेड से सुभाष चौक तक पहुंचेंगे, जहां सभी कर्मचारी एकत्रित होंगे। इसके पश्चात सुभाष चौक से नियमानुसार पैदल यात्रा करते हुए कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेंगे।
हड़ताली श्रमिकों ने बताया कि मार्च के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि आम राहगीरों एवं यातायात को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी कर्मचारी पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण ढंग से कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे और अपनी समस्याओं एवं मांगों से प्रशासन को अवगत कराएंगे।
नोट : कटनी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरें एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे 9425829327


