कटनी : वर्ष 2025 में कटनी पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
ड्रग्स व शराब माफिया के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन शिकंजा में 3929 प्रकरण दर्ज कर 4011 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 1 करोड़ 58 लाख रुपये की मादक सामग्री जब्त की गई। ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ 2105 चालान कर 2 करोड़ 10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त में 14 हजार से अधिक वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। ऑपरेशन मुस्कान के तहत 333 गुमशुदा नाबालिगों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। साइबर अपराधों पर सख्ती करते हुए 77 लाख से अधिक की ठगी की राशि फ्रीज की गई और 475 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए।हत्या, लूट, डकैती और चोरी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर अपराधियों को जेल भेजा गया। कटनी पुलिस की जनहितकारी योजनाओं और सख्त कार्यवाही से जिले में अपराध नियंत्रण को नई मजबूती मिली है।
