
कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास दीप शर्मा किन्नर पर धारदार चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह हमला विजय उर्फ़ पिंकी नागवानी से जुड़े किन्नरों द्वारा किया गया।बताया जा रहा है कि आरोपियों द्वारा दीप शर्मा से हर महीने ₹15 हजार की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर ₹1 लाख का दंड लगाने की बात कही गई, जिसके बाद विवाद बढ़ा और आज दिन शनिवार की शाम को रेलवे स्टेशन के बाहर चाकू से हमला कर दिया गया।हमले में शामिल आरोपियों के नाम सोनिया नर्गिस, पिंकी माला, सन्नू और मुस्कान बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ आरोपी अज्ञात हैं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।रिपोर्टर : हेमन्त सिंहस्थान : कटनी
