
कटनी जिले के ग्राम जमुआनी कला में एक गरीब आदिवासी किसान की निजी भूमि पर अवैध उत्खनन का गंभीर मामला सामने आया है।
आरोप है कि बिना किसी वैध लीज, भू-प्रवेश अनुमति एवं पर्यावरण स्वीकृति के खनन माफियाओं द्वारा मध्य रात्रि में जेसीबी मशीन से उत्खनन किया गया, जिससे किसान की पूरी गेहूं की फसल नष्ट हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पैसों के बल पर लगातार किसानों की फसलें उजाड़ी जा रही हैं, जबकि प्रशासन और राजस्व विभाग पूरी तरह शांत बैठा हुआ है।
अवैध उत्खनन से न केवल गरीब आदिवासी किसानों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है, बल्कि शासन को भी भारी राजस्व हानि पहुंचाई जा रही है।पीड़ित किसान ने दोषियों पर सख्त कार्यवाही और फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
